कोटा: वार्ड 23 में स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देने की मांग, बाहरी प्रत्याशी को लेकर रोष की चेतावनी
कोटा। नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 23 में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वार्डवासियों ने भाजपा से स्थानीय प्रतिनिधि को ही पार्टी टिकट देने की मांग उठाई है।
वार्डवासियों की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि इस संबंध में मंत्री मदन दिलावर और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश को पहले ही अवगत कराया जा चुका है। वार्डवासियों का कहना है कि स्थानीय प्रतिनिधि को टिकट दिए जाने से क्षेत्र की जनता की भावनाओं का सम्मान होगा और स्थानीय समस्याओं की बेहतर समझ रखने वाला व्यक्ति जनता का प्रतिनिधित्व कर सकेगा।
पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि पार्टी की ओर से किसी बाहरी प्रत्याशी को टिकट दिया जाता है, तो वार्ड की जनता में भारी रोष व्याप्त होगा।
नगर निकाय चुनाव के बीच वार्ड 23 से सामने आई यह मांग भाजपा के टिकट चयन को लेकर स्थानीय स्तर पर बढ़ती सक्रियता और दावेदारों के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा को दर्शाती है।






