सोगरिया–दानापुर एक्सप्रेस में शयनयान श्रेणी का अतिरिक्त कोच
कोटा। रेल यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए कोटा मंडल के सोगरिया स्टेशन से चलने वाली सोगरिया–दानापुर–सोगरिया एक्सप्रेस में शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से बढ़ाया जा रहा है।
यह सुविधा अग्रिम आरक्षण अवधि (ARP) के अनुसार गाड़ी संख्या 19801 सोगरिया–दानापुर एक्सप्रेस में 02 नवंबर 2026 से तथा गाड़ी संख्या 19802 दानापुर–सोगरिया एक्सप्रेस में 03 नवंबर 2026 से प्रभावी होगी।
ट्रेन सोगरिया से प्रस्थान कर बारां, रुठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर एवं सतना होते हुए दानापुर तक जाती है।
अब यह रहेगा कोच संयोजन
दोनों ट्रेनों में निर्धारित तिथियों से 2 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 6 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 शयनयान, 4 सामान्य श्रेणी के कोच, 1 जनरेटर कार एवं 1 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।





