Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बद्रीलाल मेहरा ‘दिव्य’ को मिलेगा गांधी सेवा रत्न अवार्ड-2026

कोटा। चम्बल साहित्य संगम, कोटा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कवि बद्रीलाल मेहरा ‘दिव्य’ को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक सेवाओं और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘गांधी सेवा रत्न अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान समारोह 1 सितंबर 2026 को सूरजगढ़, झुंझुनू (राजस्थान) में आयोजित होगा। समारोह में देश की जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी में कवि बद्रीलाल मेहरा ‘दिव्य’ को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

आदर्श सेवा समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बद्रीलाल मेहरा ‘दिव्य’ का चयन इस सम्मान के लिए किया गया है।

सम्मान की घोषणा पर कवि बद्रीलाल मेहरा ‘दिव्य’ ने धर्मपाल गांधी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में मिला यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ आगे भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा है।

बद्रीलाल मेहरा ‘दिव्य’ लंबे समय से साहित्य सृजन और साहित्यिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। चम्बल साहित्य संगम, कोटा के अध्यक्ष के रूप में वे साहित्यकारों को मंच प्रदान करने तथा साहित्यिक आयोजनों को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उनके सम्मान की घोषणा पर साहित्य जगत से जुड़े लोगों में हर्ष की लहर है। साहित्यकारों एवं शुभचिंतकों ने बद्रीलाल मेहरा ‘दिव्य’ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles