Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा 1501वें जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर विशाल रक्तदान शिविर, 235 यूनिट रक्तदान

अशफाक अंसारी✍️

कोटा/कोटा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1501 वाँ जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अल-फलाह एज्यूकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर न्यू क्लॉथ मार्केट, सब्जीमंडी के पास आयोजित किया गया, जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

सोसाइटी के अध्यक्ष साबिर खिलजी ने बताया कि इस कैंप में कुल 235 यूनिट रक्तदान हुआ।

कैंप संयोजक जावेद इकबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रक्तदान शिविर दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक चला।

कैंप संचालक इरफान खिलजी व सजाउद्दीन अंसारी ने बताया कि शिविर में शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की और अपनी सेवाएं दी। शिविर में रक्त एकत्रित करने की समस्त व्यवस्थाएं कृष्णा रोटरी ब्लड बैंक द्वारा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles