Sunday, October 11, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भीतरिया कुंड से हनुमान मंदिर तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

भारत सिंह चौहान✍️

कोटा। मंगलवार को भीतरिया कुंड से वार्ड नंबर 96, बालाकुंड क्षेत्र में हनुमान मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से पूरा मार्ग शिवमय हो गया।

कार्यक्रम की संयोजक आरती जाटव एवं अजय यादव ने बताया कि कांवड़ यात्रा सुबह 11 बजे भीतरिया कुंड से शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने चंबल नदी का पवित्र जल कांवड़ में लेकर भगवान शिव के जयकारों के साथ यात्रा प्रारंभ की। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा करीब दो बजे बालाकुंड पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम की संयोजक आरती जाटव एवं अजय यादव ने बताया कि कांवड़ यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि आयोजन में वार्डवासियों का उत्साह और सहयोग सराहनीय रहा।

कांवड़ यात्रा में वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। यात्रा के समापन पर भगवान शिव एवं हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles