झालावाड़/रॉ पावर लिफ्टिंग इंडिया के तत्वाधान में 30 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गोल्डन जिम झालावाड़ पर किया जाएगा। रॉ पावर लिफ्टिंग इंडिया के सचिव गुरप्रीत सिंह ने बताया इस निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर में 5 वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक को कोई भी महिला व पुरुष भाग ले सकता हैं। इस निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर में वेट लिफ्टिंग व पावर लिफ्टिंग की तकनीक व बारीकियां सिखाई जाएंगी। इस निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर में से चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे । निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर 24 अगस्त से लेकर 23 सितंबर तक गोल्डन जिम झालावाड़ पर हर शाम आयोजित होगा।






