कोटा। भाजपा राजस्थान के मीडिया संपर्क विभाग प्रदेश सह संयोजक एवं कोटा संभाग मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थक नागरिकों से आह्वान किया है कि आगामी चुनावों को संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसमर्थन के बल पर ऐतिहासिक विजय में परिवर्तित करने के लिए, अभी से व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार अभियान प्रारंभ करें।
उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है और भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वार्ड से चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया जारी है तथा शीघ्र ही अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों की घोषणा का कार्य अपने स्थान पर है, लेकिन भाजपा का चुनाव चिन्ह ‘कमल का फूल’ पार्टी की पहचान और जनविश्वास का प्रतीक है। अतः कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में कमल के फूल के पक्ष में वातावरण निर्माण के लिए तुरंत सक्रिय हो जाना चाहिए।
अरविन्द सिसोदिया ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का मजबूत स्तंभ है। वार्ड स्तर पर घर-घर संपर्क, स्थानीय नागरिकों से संवाद,भाजपा की नीतियों एवं उपलब्धियों की जानकारी कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर भाजपा के विकास और सुशासन के संकल्प को पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि चुनाव केवल प्रत्याशी का चुनाव नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास को गति देने वाली मजबूत कड़ी चुनने का अवसर है। प्रदेश और देश में भाजपा की सरकारों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की दिशा में किए गए प्रयासों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से रखें ।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से आग्रह किया कि वे आपसी समन्वय, अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता के साथ अपने-अपने वार्डों में सक्रिय हों। प्रत्येक बूथ, प्रत्येक मोहल्ले और प्रत्येक परिवार तक संपर्क स्थापित करते हुए भाजपा के पक्ष में सकारात्मक वातावरण तैयार करें।
उन्होंने कहा कि “कमल का फूल केवल चुनाव चिन्ह नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है।” इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ कमल के फूल को विजयी बनाने के अभियान में जुट जाए।
अरविन्द सिसोदिया ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, संगठन की मजबूत संरचना और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा प्रत्येक वार्ड में विजय का परचम फहराएगी तथा क्षेत्र के विकास के लिए “कड़ी से कड़ी जोड़कर” एक मजबूत और प्रभावी जनप्रतिनिधित्व स्थापित करेगी।












