कायस्थ महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया सावन लहरिया महोत्सव, ‘कायस्थ नंदिनी’ पत्रिका का हुआ विमोचन
बारां से रवि प्रकाश माथुर की रिपोर्ट ✍️
बारां। कायस्थ महिला मंडल, बारां के तत्वावधान में रविवार को कॉलेज रोड स्थित परिसर में ‘सावन लहरिया महोत्सव’ का भव्य आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाज की महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस विशेष अवसर पर मंडल की ओर से ‘कायस्थ नंदिनी’ पत्रिका का विमोचन भी गणमान्य सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
समारोह में रेखा सक्सेना, ऋचा श्रीवास्तव, अंकिता, प्रिया माथुर, पूनम सक्सेना, चित्रा माथुर सहित समाज की अनेक महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई और गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर महिला अध्यक्ष वसुंधरा सक्सेना ने प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उपस्थित सभी सदस्यों व सहयोगियों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।





