कोटा। रामपुरा कोतवाली के नव नियुक्त थाना प्रभारी (सीआई) पूरण सिंह का विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर पुष्पगुच्छ एवं साफा पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर शास्त्री मार्केट व्यापार संगठन, रामपुरा बर्तन बाजार व्यापार संघ, पुरानी सब्जी मंडी व्यापार संघ, हाड़ौती होलसेल व्यापार महासंघ तथा बड़ा स्वर्ण-रजत सराफा मार्केट के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में हाड़ौती होलसेल व्यापार महासंघ के अध्यक्ष पंकज बांगड़ी, , पुरानी सब्जी मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन दुआ, बड़ा स्वर्ण-रजत सराफा मार्केट के अध्यक्ष कपिल सोनी सहित अन्य व्यापारिक प्रतिनिधियों ने सीआई पूरण सिंह का अभिनंदन किया।
व्यापारिक संगठनों ने शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा पुलिस-व्यापारी समन्वय को बेहतर बनाने की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर सीआई पूरण सिंह ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि रामपुरा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी तथा व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा






