कोटा। श्रीपुरा मेन रोड स्थित सुभाष सर्किल, पुराने मोटर स्टैंड के पास गुरुवार को ‘लक्ष्मी कलेक्शन’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सुभाष सर्किल व्यापार संघ के अध्यक्ष विपिन सोनी के जीजा जी बांसवाड़ा निवासी एवं मार्बल व्यवसायी विष्णु वर्मा ने बताया कि इस नए प्रतिष्ठान में महिलाओं के लिए सलवार-सूट सहित लेडीज गारमेंट्स की नवीनतम फैशन रेंज उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों की पसंद के अनुरूप विभिन्न डिज़ाइन और वैरायटी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही शादी-विवाह एवं विशेष आयोजनों के लिए डिमांड के अनुसार विशेष कलेक्शन भी रखा गया है।
प्रोपराइटर लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य महिलाओं को एक ही स्थान पर आधुनिक फैशन की बेहतर गुणवत्ता और उचित कीमत पर व्यापक विकल्प उपलब्ध कराना है। यह नया प्रतिष्ठान महिला आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है।




















