Monday, August 24, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हरियालो राजस्थान मिशन का आगाज़, केडीए ने किया वृक्षारोपण अभियान का श्रीगणेश

भारत सिंह चौहान

कोटा/राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान मिशन के अंतर्गत संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत बुधवार को कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा सेवन वंडर पार्क, कोटा में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल, सचिव  मुकेश चौधरी एवं निदेशक अभियांत्रिकी  रविन्द्र माथुर सहित कोटा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों एवं अभियंताओं ने मातृशक्ति के सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया। इस दौरान अधिशाषी अभियंता डॉ. आर.के. लोधा, अजय शर्मा, ज्योति शर्मा, के.जी. नागर, महेन्द्र सक्सेना एवं सी.पी. मीणा तथा उद्यान अधीक्षक मनीष मीणा सहित प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कोटा विकास प्राधिकरण को वर्ष 2026-27 हेतु 2 लाख 19 हजार पौधों के रोपण एवं वितरण का लक्ष्य प्रदान किया गया है, जिसमें से लगभग 1 लाख 18 हजार पौधे राजकीय एवं निजी संस्थाओं तथा आमजन को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए आगामी सप्ताह से वन विभाग से पौधे क्रय कर स्मृति वन (देवली अरब रोड), तरणताल परिसर (नयापुरा), महर्षि गौतम सामुदायिक भवन (बालाजी मार्केट), देवनारायण योजना क्षेत्र, हर्बल पार्क (बूंदी रोड), नेहरू पार्क (स्टेशन रोड), चंबल रिवर फ्रंट, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम (बसंत विहार), संत तुकाराम सामुदायिक भवन (सकतपुरा-कुन्हाड़ी) तथा श्रीराम जानकी सामुदायिक भवन (भदाना) में निःशुल्क पौधा वितरण की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिन राजकीय एवं निजी संस्थाओं द्वारा बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया जाना प्रस्तावित है, वे पौधे प्राप्त करने हेतु प्राधिकरण कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 1 लाख 1 हजार पौधों का रोपण निविदा प्रक्रिया के माध्यम से कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर कराया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने “माँ के सम्मान में एक पौधा, प्रकृति के नाम एक संकल्प” का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोटा के निर्माण का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles