Wednesday, July 8, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

एक ही दिन में 85 पट्टे जारी, शहरी सेवा शिविर में आवंटियों को मिली बड़ी राहत

कोटा/कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत मंगलवार को बड़ी संख्या में आवंटियों के लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान 85 आवंटियों को पट्टे जारी किए गए, जबकि विभिन्न श्रेणियों के कुल 199 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। साथ ही प्राधिकरण को 74.31 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

आज शिविर में 27 फ्री होल्ड एवं लीज मुक्ति प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके अलावा 20 प्रकरणों में ब्याज छूट का लाभ दिया गया। वहीं 41 नामांतरण, 21 भवन मानचित्र, 4 पुनः पट्टा जारी करने तथा 1 भूखण्ड पुनर्गठन प्रकरण का भी निस्तारण किया गया।

इसी के साथ अफोर्डेबल हाउसिंग पॉलिसी-2009 के तहत रानपुर अफोर्डेबल हाउसिंग योजना में घुमंतु एवं अर्धघुमंतु आवास विहीन पात्र परिवारों के लिए निःशुल्क आवास आवंटन हेतु लॉटरी निकाली गई। लॉटरी के माध्यम से 50 पात्र परिवारों को आवास आवंटित किए गए, जिससे उनके स्वयं के घर का सपना साकार होने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई।

कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त  बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन के लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। KDA सचिव मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि शिविरों में विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर प्रकरणों का समाधान कर रहे हैं, जिससे आवंटियों को त्वरित लाभ मिल रहा है।

शिविर के दौरान आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य भी किए गए। इस दौरान 27 सीवर कनेक्शन स्वीकृत किए गए, 40 वर्गमीटर सीसी सड़क की मरम्मत, 30 रनिंग मीटर नाला-नाली सुधार, 20 रनिंग मीटर सीवर लाइन मरम्मत तथा 3 सीवर मेनहॉल कवर लगाए गए। इसके अलावा शहर में 2800 पौधारोपण भी किए गए।

आयुक्त  बचनेश कुमार अग्रवाल ने शहरवासियों से 15 जुलाई तक आयोजित शहरी सेवा शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles