बांरा से खबर
श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान (श्री राधे ज्वेलर्स….. परिवार) बारां द्वारा चलाया जा रहा प्रतिदिन *परिंडा अभियान* के तहत आज विभिन्न क्षेत्र में बांधे गए परिंडे। संस्थान के ताराशंकर पंचोली ने बताया कि हर घर परिंडा अभियान के तहत आज दिनांक 29.05.2024 बुधवार को कोटा रोड क्षेत्र न्यू बारां बस्ती के विभिन्न क्षेत्रों में बांधे गए परिंडे। आज इस अभियान में संस्थान के तरुण मित्तल ,कपिल सोनी, राकेश, आदि पर्यावरण प्रेमी का सहयोग रहा।
संस्थान के मुकेश सोनी ने सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया । और सभी से आग्रह किया कि प्रतिदिन परिण्डौ में दाने पानी की व्यवस्था करें ताकि इन मौसुम पक्षियों को भीषण गर्मी के हिट स्ट्रोक से बचाया जा सके क्योंकि उनको पानी के लिए दूर तक उड़ना पड़ता है और कई बार उन्हें हीट स्ट्रोक का डर रहता है । इसलिए सभी को अपने-अपने घर में ,घर के बाहर परिंडा लगाकर उसमें पानी की व्यवस्था करनी चाहिये।
*अपनत्व की भावना,,,,,,*
*थोड़ा सा पानी,थोड़ा सा दाना,,*
आओ कुछ करें उनके लिए,,,
जो बोल नहीं सकते खुद के लिए,





