Monday, August 24, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

एमओयू के तहत दिव्यांगजन ने संभाली कोटा स्टेशन की व्हीलचेयर सेवा

-भारत सिंह चौहान

कोटा। कोटा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही व्हीलचेयर सुविधा का संचालन समाजसेवी संस्था लाल बहादुर शास्त्री शिक्षा समिति के साथ हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत संस्था द्वारा नामित दिव्यांगजन के माध्यम से किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सम्मानजनक रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ यात्रियों को अधिक व्यवस्थित, संवेदनशील एवं सुगम सेवा उपलब्ध कराना है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि एमओयू के अंतर्गत नामित दिव्यांगजन ने कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित हेड टिकट कलेक्टर कार्यालय में अपनी सेवाएं प्रारंभ कर दी हैं। अब वही दिव्यांग यात्रियों, मरीजों, वरिष्ठ नागरिकों तथा व्हीलचेयर की आवश्यकता वाले अन्य यात्रियों को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने एवं उससे संबंधित व्यवस्था का संचालन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि व्हीलचेयर प्राप्त करने के लिए यात्री को अपना मूल पहचान पत्र हेड टिकट कलेक्टर कार्यालय में जमा कराना होता है तथा निर्धारित रजिस्टर में अपना नाम एवं मोबाइल नंबर दर्ज कराना होता है। व्हीलचेयर का उपयोग पूर्ण होने के बाद उसे वापस जमा कराने पर यात्री का मूल पहचान पत्र लौटा दिया जाता है।

जैन ने बताया कि वर्तमान में कोटा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 5 व्हीलचेयर उपलब्ध हैं। इनमें से एक व्हीलचेयर प्लेटफॉर्म संख्या-4 स्थित टिकट बुकिंग कार्यालय पर उपलब्ध है। आवश्यकता होने पर यात्री हेड टिकट कलेक्टर कार्यालय से संपर्क कर व्हीलचेयर सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

रेल प्रशासन के अनुसार यह पहल दिव्यांगजनों को सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, मरीजों एवं अन्य जरूरतमंद यात्रियों को अधिक सहज, संवेदनशील एवं सुगम यात्री सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

IMG-20260814-WA0034
previous arrow
next arrow

IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles