Monday, July 6, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा: प्रशासनिक कार्यालयों में गूंजा अंगदान का संकल्प, एडीएम सिटी, एडीएम एडमिनिस्ट्रेटिव व सीएमएचओ ने ली शपथ

-भारत सिंह चौहान

कोटा/कोटा किडनी फाउंडेशन, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) और राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड (कोटा मंडल) के संयुक्त तत्वावधान में आज शहर में अंगदान जागरूकता अभियान चलाया गया। स्काउट एंड गाइड के पूर्व उप प्रधान इंजीनियर आर. सी. गुप्ता के नेतृत्व में यह अभियान एडीएम सिटी, एडीएम एडमिनिस्ट्रेटिव और सीएमएचओ कोटा के कार्यालयों में आयोजित हुआ।

अभियान के दौरान अंगदान नोडल ऑफिसर डॉ. विकास खंडेलिया के मार्गदर्शन में ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर दीपिका अवस्थी ने सभी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों को अंगदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए बताया कि एक व्यक्ति का यह महादान कई लोगों को नया जीवन दे सकता है।

इंजीनियर आर. सी. गुप्ता और टीम की प्रेरणा से प्रभावित होकर तीनों कार्यालयों के प्रशासनिक अधिकारियों और भारी संख्या में मौजूद स्टाफ ने अंगदान करने की संकल्प-शपथ ली। उपस्थित लोगों ने समाज में भी इसके प्रति अलख जगाने का विश्वास दिलाया।

कार्यक्रम के अंत में इंजीनियर आर. सी. गुप्ता ने सभी अधिकारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles