शिक्षा विभाग कुन्हाडी स्थित कुसुम बाल माध्यमिक विद्यालय को जांच में क्लीन चीट दे दी है, स्कूल की कुछ शिकायतों के मामले में अज्ञात शिकायतकर्ता ने शिक्षा मंत्री को शिकायत की थी, इस पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने गिरधरपुरा राउमावी प्राचार्य व कुन्हाड़ी राउमावी के प्रधानाचार्य की टीम गठित कर जांच करवाई थी, जांच में शिकायत फर्जी पाई गई है, जांच में विद्यालय परिसर में शौचालय एवं मूत्रालयों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होना पाया गया
शौचालय में सीसीटीवी कैमरे के मामले में कुन्हाड़ी के कुसुम बाल माध्यमिक विद्यालय को मिला क्लीन चिट




