Thursday, June 11, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हेमा मालिनी होंगी त्रिदिवसीय विश्व ज्योतिष सम्मेलन की मुख्य अतिथि, आमंत्रण हेतु पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित

-श्याम सुंदर शर्मा

कोटा/मथुरा। राधारानी महारानी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आगामी 18, 19 एवं 20 सितम्बर 2026 को वृंदावन में आयोजित होने जा रहे त्रिदिवसीय सातवां विश्व ज्योतिष, ऑकल्ट एवं वास्तु सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन के आयोजन से जुड़े पूरनचंद सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भव्य राष्ट्रीय आयोजन में मथुरा की सांसद एवं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि हेमा मालिनी को औपचारिक आमंत्रण देने के लिए पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया है, जो शीघ्र ही मथुरा पहुंचकर उनसे मुलाकात करेगा तथा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का अनुरोध करेगा।

पूरनचंद सोनी ने कहा कि हेमा मालिनी का धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों से विशेष जुड़ाव रहा है। ऐसे में उनके आगमन से सम्मेलन की गरिमा और भव्यता में और अधिक वृद्धि होगी। आयोजन समिति को पूर्ण विश्वास है कि वे इस महत्वपूर्ण आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को नई ऊंचाइयां प्रदान करेंगी।

यह सम्मेलन महर्षि वेदव्यास वेद प्रचार अनुसंधान गुरुकुलम्, वृंदावन एवं ऑल इंडिया फेडरेटेड एस्ट्रोलॉजिकल रिसर्च सोसायटी (पंजीकृत) के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। देश-विदेश के ज्योतिषाचार्य, वास्तु विशेषज्ञ, शोधकर्ता एवं आध्यात्मिक विद्वान सम्मेलन में भाग लेकर अपने विचार साझा करेंगे।

आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय ज्योतिष, वास्तु एवं वैदिक ज्ञान परंपरा के संरक्षण, संवर्धन एवं वैश्विक प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है।

IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow
Brown And White Modern Makeup Artist Poster_20251219_204351_0000
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles