Wednesday, October 7, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

‘काव्य कलश’ ने दिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड रामेश्वर शर्मा ‘रामू भैया’ को और सचिव बने राम शर्मा ‘कापरेन’

कोटा/’काव्य कलश’ साहित्यिक संस्था ने एक सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ वीणा अग्रवाल ने सरस्वती वंदन किया । तत्पश्चात काव्य कलश के संस्थापक डॉ गिरी ‘गिरीवर’ ने संस्था की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा के बारे में विस्तृत उद्बोधन दिया। डाँ गिरी ‘गिरीवर’ ने संस्था के नवनियुक्त निदेशक पद पर डॉक्टर इंदिरा गिरी , अध्यक्ष पद पर डाँ श्वेताम्बरा व सचिव पद पर राम शर्मा ‘काप्रेन’ को नियुक्त करने की घोषणा की। इसके बाद सम्मान समारोह की श्रृंखला में  रेखा पंचोली और  गरिमा गौतम दो महिला साहित्यकारों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के सम्मान क्रम में दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान में प्रथम बार कवि रामेश्वर शर्मा’रामू भैया’ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से विभूषित किया गया जो साहित्य के क्षेत्र में प्रथम है। इस अवसर पर विष्णु शर्मा ‘हरिहर’ को भी सम्मान प्रदान किया गया। समारोह की अध्यक्षता कोटा के प्रसिद्ध एडवोकेट लीलाधर अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि श्री भगवती प्रसाद गौतम ने कहा कि हाड़ौती में काव्य कलश ने साहित्य की गरिमा को बनाए रखने में सर्वाधिक सफल भूमिका अदा की है । सम्मान समारोह के दौरान काव्य गोष्ठी भी आयोजित की जिसमें रूपनारायण शर्मा ‘ संजय’ हेमराज सिंह ‘हेम’, डॉ शिव ‘लहरी’ , जोधराज मधुकर, तंवर सिंह ‘तारज’, इंदु गौतम, कृष्णा ‘कमसिन’ , स्नेह लता शर्मा, योगीराज योगी , प्रेम शास्त्री , नहुष व्यास, अश्वत्थामा दाधीच ने काव्य प्रस्तुतियाँ दी।

इस अवसर पर नवनियुक्त सचिव राम शर्मा ‘काप्रेन’ का जन्म दिवस भी हर्षोल्लाह से मनाया गया। कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त सचिव ने कहा कि काव्य कलश ने अब तक 80 साहित्यकारों को सम्मानित किया है और सही मायने में साहित्य की सेवा की । यह एक गौरव मय दिवस है। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर शर्मा ‘रामू भैया’ ने किया।

काव्याकलश के अन्य गण्यमान्य साथी श्याम फतेहपुरिया, ओ पी मीना दंपत्ति , केदार लाल शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

अंत में संस्था के निदेशक डॉक्टर इन्दिरा गिरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles