Thursday, June 4, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के समर्थन में जेल भरो आंदोलन में जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व में कोटा से महिला कांग्रेस कार्यकारिणी ने भरी हुंकार

कोटा/ अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के समर्थन में नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित “दिल्ली चलो – जेल भरो आंदोलन” में राजस्थान महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व में कोटा से महिला कांग्रेस जिला कार्यकारिणी ने नई दिल्ली पहुंचकर आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई एवं महिला अधिकारों, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी आवाज़ बुलंद की।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने कहा कि हक और सच की आवाज़ न कभी दबी है और न कभी दबेगी। महिलाओं के अधिकारों के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करने वाली हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा पर लगाए गए मुकदमे राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित हैं। यह केवल एक नेता को निशाना बनाने का प्रयास नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी की आवाज़ को दबाने की साजिश है।

उन्होंने कहा कि तानाशाही मानसिकता वाली सरकार चाहे जितने फर्जी मुकदमे लाद दे, महिला कांग्रेस डरने या झुकने वाली नहीं है। यदि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, न्याय और अधिकारों की मांग करना अपराध है, तो देश की हर महिला यह अपराध करने को तैयार है। चाहे हमें गिरफ्तार कर लिया जाए, लेकिन हम नारी न्याय और महिला अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे।

आंदोलन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला सम्मान, महिला आरक्षण, सुरक्षा एवं समान अधिकारों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार की महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि देश की महिलाएं अपने अधिकारों और सम्मान के लिए किसी भी स्तर तक संघर्ष करने को तैयार हैं।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि “नारी शक्ति न डरेगी, न झुकेगी। अन्याय और दमन के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा तथा अल्का लांबा के नेतृत्व में महिला अधिकारों की यह लड़ाई और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles