Sunday, May 31, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रविवार को भारत तिब्बत सहयोग मंच की प्रांतीय बैठक -राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंकज गोयल रहेंगे मुख्य अतिथि

भारत सिंह चौहान

कोटा। भारत तिब्बत सहयोग मंच (चित्तौड़ प्रांत) की प्रांतीय बैठक रविवार को प्रातः 11 बजे कोटा में आयोजित की गईं है ।

बैठक में मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंकज गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र कामदार, उत्तर-पश्चिम क्षेत्र प्रभारी दीपक शर्मा एवं उत्तर-पश्चिम क्षेत्रीय संयोजक शशि प्रकाश शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष अरविंद कौशल की रहेगी। इस अवसर पर मंच के चित्तौड़ प्रांत के सभी दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

प्रान्त महामंत्री अरविन्द सिसोदिया नें बताया कि ” भारत तिब्बत सहयोग मंच एक अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन है, जिसका मुख्य उद्देश्य तिब्बत की चीन से आजादी, कैलाश मानसरोवर की मुक्ती, चीन के विस्तारवाद को रोकने के लिए जनजागरण, चीनी वस्तुओं का बहिस्कार एवं पर्यावरण की रक्षा है।

इस हेतु मंच संगठन देशभर में जन-जागरण अभियान, विचार गोष्ठियां, सांस्कृतिक यात्राएं, कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प कार्यक्रम, चीनी उत्पादों के बहिष्कार अभियान तथा तिब्बत में मानवाधिकारों के समर्थन में विभिन्न गतिविधियां संचालित करता है। इसी क्रम में यह प्रांतीय बैठक आयोजित है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles