भारत सिंह चौहान
कोटा मंडल में रेल सेवा से निवृत्त हुए 23 रेलकर्मियों को मंडल कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अविरल शर्मा की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंतिम निपटान राशि का भुगतान एनईएफटी माध्यम से किया गया। साथ ही उन्हें पेंशन भुगतान आदेश (आई-पास पोर्टल से), मानार्थ पास, परिचय पत्र तथा उदारीकृत चिकित्सा सुविधा कार्ड प्रदान किए गए। मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों को अपनी सेवानिवृति पर मिलने वाली राशी को सावधानीपूर्वक निवेश करने एवं साइबर ठगों से बचने की सलाह भी दी|
कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अविरल शर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक भंवर सिंह,सहायक मंडल वित्त प्रबंधक के एस हाडा,सहायक कार्मिक अधिकारी विद्या भूषण भारती सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।












