भारत सिंह चौहान
कोटा/“संसद विजिट – यादें”, “कोटा टूरिज्म” एवं “विचारों की उड़ान” जैसी पुस्तकों के लेखक परमानन्द गोयल ने अपनी नवीन पुस्तक “कोटा लैंड बैंक : विश्लेषण और अवसर” कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) के उपायुक्त अनिल कुमार सिंघल को भेंट की।
पुस्तक में केडीए की विभिन्न योजनाओं, रिक्त भूखंडों, आवासों, निवेश संभावनाओं तथा संपत्ति क्रय-विक्रय से जुड़े व्यवहारिक पहलुओं को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है। साथ ही आमजन के लिए FAQ और व्यावहारिक उदाहरण भी शामिल किए गए हैं।
इस अवसर पर गोयल ने कहा कि यह पुस्तक आम नागरिकों, निवेशकों एवं विभागीय अधिकारियों के लिए उपयोगी मार्गदर्शिका सिद्ध होगी।
उल्लेखनीय है कि केडीए के राजस्व सलाहकार परमानन्द गोयल की यह आठवीं प्रकाशित पुस्तक है। इससे पूर्व वे “संसद विजिट – यादें”, “कोटा टूरिज्म”, “हाड़ौती गौरव सम्मान 2026” सहित कई पुस्तकों का लेखन एवं संपादन कर चुके हैं।
पुस्तक की प्रमुख विशेषताओं में केडीए के रिक्त भूखंडों , “ट्राई-कोरिडोर मॉडल”, भूमि प्रबंधन, पारदर्शी आवंटन प्रक्रिया एवं शहरी विकास से संबंधित उपयोगी जानकारी शामिल है। यह पुस्तक नीति-निर्माताओं, शहरी योजनाकारों एवं रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी उपयोगी मानी जा रही है।






