Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

स्वर्ण रजत मार्केट में टूटी नाली स्लैब बनी हादसों का कारण,पैर फंसने से महिला-बच्चे को चोट लगी

कोटा / स्वर्ण रजत मार्केट में नालियों के ऊपर लगी कई सीमेंट स्लैब टूटने से हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मार्केट में आने-जाने वाले राहगीरों और व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।हाल ही में मार्केट में एक महिला का पैर टूटी हुई सीमेंट स्लैब में फंस गया, जिससे वह अपने बच्चे सहित गिर गई। महिला और बच्चे को चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को संभाला। मार्केट में कई जगह मरम्मत की जरूरत है, संस्था की कार्यकारिणी को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है

व्यापारियों का कहना है कि मार्केट में कई स्थानों पर नालियों की स्लैब क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी हुई हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। व्यापारियों ने मांग की है कि टूटी हुई सीमेंट स्लैब को जल्द से जल्द बदलवाकर नई स्लैब लगाई जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles