Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शहरे झालावाड़ मल बस्ती का बच्चा हिफजे कुरान मुकम्मल करने पर मनाया जश्न

रिजवान खान

झालावाड़/दारूल गुलशने अजमेर सोसायटी गागरोन रोड़ झालावाड़ के एक बच्चे ने हिफजे कुरान मुकम्मल किया उसको लेकर जश्न मनाया गया। हाफिज रेहान वल्द उस्मान कादरी (उर्फ मन्डु भाई) मल बस्ती गागरोन रोड़ झालावाड़ कुरान को मुकम्मल हिफज कर लिया। इस मौके पर मौलाना मोईन अशरफ ने आमीन करवाया। हाफिज इनायत साहब ने बयान किया कि अपने बच्चों को दीनी और दुनियावी तालीम से आरस्ता करे। मोहतमीम व नाजिमी आला कारी हसनैन रजा नेमत ने कुरान पाक की तिलावत से महफिल का आगाज किया। कारी कामरान रजा अलीमी ने नात पढ़ी जिसमें उलमा ए कीराम व हुफ्फाजे किराम तशरीफ फरमा हुए। खादिम हुसैन मल, आसिफ कादरी (गुड्डु) , अच्छन भाई, असगर अली रजवी हाफिज शाहिद रजा,सूफी जाकिर साहब,कारी दिलावर, हाफिज हमीदुद्धीन साहब, चुन्ना भाई, सलाम बाबा, नसीम भाई,खुर्शिद आलम, मुबारिक हुसैन, अफसर भाई शहर के कई लोगो ने शिरकत की। सदर शरीफ खान शानु ने बताया कि कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। इस मौके पर बच्चों को इनाम से नवाजा गया। हाफिज रेहान के दादा सलीम मल ने बताया कि मेरा पौता हाफिजे कुरान बना। मल बस्ती झालावाड़ का लड़का है तमाम रिश्तेदार खानदान वाले जश्न में शामिल हुए और कहा कि मल बस्ती में दूसरा बच्चा मेरी नस्ल में हाफिजे कुरान बना। मुल्क की खुशहाली के लिए दुआऐं की गई। तीन बच्चे झालावाड़ सिटी के रमजान से पहले हाफिज बने थे। उन्होने रमजान में कुरान सुनाया। कमेटी के सदस्य आसिफ भाई ने बताया कि बच्चों की हिफ्फजो केरात के दस्तारबन्दी का ऐलान बहुत जल्द किया जायेगा।

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles