Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

डीपीएस स्कूल के बाहर पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल, युवक ने गुस्से में अपनी ही बाइक फूंकी

कोटा शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित कंसुआ इलाके की जगाओ कॉलोनी में गुरुवार को पार्किंग विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। अपने बीमार पिता को अस्पताल ले जा रहे एक युवक ने रास्ता नहीं मिलने पर गुस्से में अपनी ही बाइक को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीपीएस स्कूल के बाहर सड़क पर बड़ी संख्या में वाहन खड़े होने से गली पूरी तरह जाम हो गई थी। युवक अपने पिता को अस्पताल ले जाने की जल्दी में था, लेकिन रास्ता नहीं मिलने से वह भड़क गया और उसने अपनी बाइक में आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी। पास में खड़ी एक स्कूटी भी आग की चपेट में आ गई, हालांकि स्थानीय लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाकर स्कूटी को बचा लिया। युवक की बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

घटना के बाद कॉलोनी वासियों ने डीपीएस स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। लोगों का कहना है कि स्कूल द्वारा पार्किंग की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके चलते स्कूल स्टाफ और छात्रों के वाहन सड़क पर ही खड़े रहते हैं। इससे आए दिन जाम और विवाद की स्थिति बनती रहती है।

स्थानीय महिलाओं ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि कॉलोनी की गली पहले से ही संकरी है और बिना पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था के स्कूल की बड़ी बिल्डिंग संचालित की जा रही है। उनका आरोप है कि ना तो यहां कोई पार्किंग गार्ड तैनात किया गया है और ना ही वाहनों को व्यवस्थित करने की व्यवस्था है। कॉलोनी वासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

वहीं डीपीएस स्कूल संचालक आशीष विजय ने कॉलोनी वासियों के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि स्कूल के सामने कॉलोनी के लोगों की गाड़ियां लंबे समय तक खड़ी रहती हैं, जिससे परेशानी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल आने वाले बच्चों के वाहनों को लेकर भी कॉलोनी निवासी अनावश्यक विवाद करते हैं।

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles