Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

युद्ध के चलते गैस का संकट: कोटा में अवैध गैस सिलेंडर कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

युद्ध के चलते गैस का संकट: कोटा में अवैध गैस सिलेंडर कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

कोटा। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते गैस आपूर्ति पर असर पड़ने के बीच जिला प्रशासन अब पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में कोटा जिला रसद विभाग ने अवैध गैस सिलेंडर कारोबार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए खाई रोड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

रसद विभाग की टीम ने खाई रोड स्थित “श्री लक्ष्मी गैस चूल्हा सर्विस” नामक दुकान पर अचानक छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दुकान में बड़ी संख्या में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर पाए गए, जिन्हें नियमों के विरुद्ध संग्रहीत और उपयोग किया जा रहा था।

अधिकारियों ने मौके पर ही सिलेंडरों की जांच की और कई सिलेंडरों को जब्त कर लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया, वहीं मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

विभाग के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग और अवैध भंडारण कानून का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम ने जब्त सिलेंडरों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और दुकान संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी जारी है।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow

इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध गैस कारोबार से जुड़े लोगों में भी खलबली मच गई है। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई और तेज की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles