कोटा/रामनवमी के पावन अवसर पर आज शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अपने कोटा स्थित निजी आवास पर सपत्निक मां दुर्गा स्वरूप नन्ही – नन्ही कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया! इस अवसर पर दिलावर के दोनों पुत्र एवं पुत्रवधु भी कन्या पूजन में शामिल हुई!
मंत्री दिलावर में कन्याओं का तिलक रोली लगाकर पूजन किया एवं उपहार भेट किये!
मंत्री मदन दिलावर ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु श्री राम का अवतार रामनवमी के दिन हुआ था इस पावन दिन पर मे कामना करता हूँ कि प्रभु राम सभी प्रदेशवासियों को सुख – समृद्धि शाली बनाए और प्रभु राम की कृपा हम सब पर सदैव बनी रहे!








