Tuesday, October 6, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में पूर्व महापौर पर बंदरों का हमला, मॉर्निंग वॉक के दौरान किया घायल

कोटा में आज सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां पूर्व महापौर रत्ना जैन पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, रत्ना जैन रोजाना की तरह नयापुरा क्षेत्र स्थित सीबी गार्डन में मॉर्निंग वॉक के लिए गई थीं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति के हाथ में पॉलिथीन देखकर लाल मुंह के बंदर उसकी ओर दौड़ पड़े। घबराकर वह व्यक्ति भागा, जिससे बंदरों का झुंड रत्ना जैन की ओर आ गया और उन्होंने उन पर हमला कर दिया।

हमले में बंदरों ने उनके हाथ और पैर पर कई जगह काट लिया। घटना के बाद उन्हें तुरंत एमबीएस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें रेबीज के इंजेक्शन लगाए।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles