भारत सिंह चौहान
कोटा। हाडौती पालीवाल समाज, कोटा की महिला विंग द्वारा आगामी 28 मार्च को हाडोती पालीवाल छात्रावास भवन में महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाज की मातृशक्ति द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा, साथ ही भजनों की मधुर सरिता भी प्रवाहित होगी।
महिला विंग की अध्यक्षा अनीता पालीवाल, उपाध्यक्षा अनुभा पालीवाल तथा सचिव शिवानी पालीवाल ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत समाज की 75 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की मातृशक्तियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा साथ ही समाज की उन बहन-बेटियों को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा एवं कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर समाज का नाम गौरवान्वित किया है।
इस आयोजन की विशेष बात यह है कि संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन एवं व्यवस्थापन समाज की महिलाओं द्वारा ही किया जाएगा, जो महिला सशक्तिकरण का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है।
पालीवाल समाज महिला विंग ने समाज के सभी सदस्यों से इस गरिमामय कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी देवदत्त पालीवाल “निर्भय” ने दी है






