Saturday, August 22, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा विकास प्राधिकरण की अफोर्डेबल हाउसिंग योजना “उम्मेदपुरा” लॉन्च

कोटा/कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) द्वारा आज एक अफोर्डेबल हाउसिंग योजना “उम्मेदपुरा” का शुभारंभ किया गया। इस योजना के अंतर्गत कुल 832 फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा।

इनमें से—

544 फ्लैट्स आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए तथा

 • 288 फ्लैट्स अल्प आय वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं।

आज केडीए परिसर में प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल द्वारा इस योजना का विधिवत शुभारंभ किया गया तथा आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

आवेदन प्रक्रिया:

योजना के आवेदन पत्र पंजाब नेशनल बैंक की कोटा स्थित किसी भी शाखा से प्राप्त किए जा सकते हैं तथा भरे हुए आवेदन पत्र किसी भी शाखा में जमा कराए जा सकते हैं।

फ्लैट्स की विशेषताएं:

सभी फ्लैट्स में—

 • दो कमरे

 • रसोई (किचन)

 • शौचालय एवं स्नानघर

 • बालकनी

की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

क्षेत्रफल • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए : लगभग 325 वर्गफीट

 • अल्प आय वर्ग के लिए: लगभग 500 वर्गफीट

महत्वपूर्ण तिथियां:

 • आवेदन प्रारंभ: 17 मार्च 2026

 • आवेदन की अंतिम तिथि: 16 अप्रैल 2026

यह योजना शहर के जरूरतमंद वर्गों को किफायती दर पर आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

लॉन्चिंग के समय प्राधिकरण की आयुक्त ममता तिवारी , सचिव मुकेश चौधरी ,निदेशक वित्त नीतु सिंह , राजस्व सलाहकार परमानन्द गोयल तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles