Sunday, October 11, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा के सुभाष नगर में शब-ए-कद्र पर इबादत, मुल्क की सलामती के लिए मांगी दुआ

कोटा। सुभाष नगर स्थित मदरसा अनवारूल कुरान मस्जिद में शब-ए-कद्र के मौके पर अकीदत और श्रद्धा के साथ विशेष इबादत का आयोजन किया गया। इस पवित्र रात में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिद पहुंचकर नमाज अदा की और पूरे मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा एवं खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

मस्जिद को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल और भी खुशनुमा हो गया। इस अवसर पर कुरआन शरीफ का मुकम्मल (समापन) भी किया गया। हाफिज सलीम ने लगातार 26 दिनों तक मस्जिद में कुरआन सुनाकर इस पवित्र कार्य को पूर्ण किया।

कार्यक्रम के दौरान सर्व समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष अकरम ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान द्वारा इमाम केसर को मक्का-मदीना की जियारत के लिए भेजा जाएगा, जिसका पूरा खर्च संस्थान वहन करेगा। इस घोषणा से क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया।

उन्होंने यह भी बताया कि इससे पूर्व भी संस्थान द्वारा इमाम मुफज्जिद्दीन को मक्का-मदीना की जियारत के लिए भेजा जा चुका है।

शब-ए-कद्र की इस मुबारक रात पर लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और समाज में शांति, सौहार्द और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles