Sunday, April 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बहिनों ने लगाये भाभी पर भाई की हत्या के संगीन आरोप,भाई को न्याय दिलाने की की मांग

कोटा : गिरधरपुरा निवासी जगप्रीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह की एक नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को हत्या बताते हुए आज जगप्रीत सिंह की बहनों रविंद्रपाल कौर व अमृतपाल कौर ने प्रेस वार्ता कर अपनी ही भाई की पत्नी पर लगाये हत्या के गंभीर आरोप। प्रेस वार्ता के दौरान रविंद्रपाल कौर व अमृतपाल कौर ने बताया कि उनकी भाभी के अजय देशवाल नामक युवक से अवैध संबंध थे जिसके चलते उसने अपने ही पति व हमारे भाई को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी, नशीले पदार्थ से मौत की पुष्टि जगप्रीत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हुई है। बहनों ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या उसकी पत्नी हरवीर कौर ने अवैध संबंधों में उसकी सैकड़ो बीघा जमीन हथियाना के चलते की है जिसकी शिकायत हमने नांता थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कोटा, पुलिस महानिरीक्षक कोटा रेंज कोटा व महानिरीक्षक जयपुर तक भी की है परंतु पुलिस उस दिशा में जांच ही नहीं कर रही।

प्रेस वार्ता दौरान रविंद्रपाल कौर व अमृतपाल कौर ने पूरे प्रकरण में पुलिस जांच पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज नहीं कर केवल मर्ग में ही जांच की हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नशीला पदार्थ से मौत की पुष्टि होने के बाद व शिकायत में दिए गए व्यक्तियों उसकी पत्नी के प्रेमी अजय देशवाल व उसके हाली कमल से अभी तक कोई पूछताछ क्यों नहीं की गई । जो मोबाइल न. शिकायत में दिये गए हैं उनकी कॉल डिटेल क्यों नहीं निकलवाई गई। रविंद्रपाल कौर व अमृतपाल ने पूरे प्रकरण में राजनीतिक दबाव की भी आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते हत्या को आत्महत्या या नेचुरल डेथ का रूप देने में लगी है उन्होंने राज्य सरकार से अपने मृतक भाई जगजीत सिंह को न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही दोनों बहनों ने कहा कि यदि पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं करती है तो हमें न्यायालय का सहारा लेना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles