-भारत सिंह चौहान
कोटा/राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार सहकारिता प्रकोष्ठ, कोटा के जिलाध्यक्ष पद पर विजय पंडित की नियुक्ति होने पर समाज एवं कांग्रेसजनों में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर सभी साथियों ने विजय पंडित को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सहकारिता प्रकोष्ठ संगठन को और अधिक मजबूत करेगा तथा आमजन की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
विजय पंडित ने इस जिम्मेदारी के लिए संदीप यादव (प्रदेशाध्यक्ष, सहकारिता प्रकोष्ठ) तथा राखी गौतम (कोटा शहर अध्यक्ष) का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं बल्कि संगठन और समाज की सेवा का अवसर है, जिसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।
सभी साथियों और शुभचिंतकों की ओर से विजय पंडित को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।






