Monday, August 24, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी पर कार्रवाई, मकान से 37 सिलेंडर जब्त

कोटा। राज्य सरकार के निर्देशों के तहत कोटा शहर में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने, जमाखोरी रोकने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़कर जब्त कराया है।

जिला पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) Tejaswani Gautam ने बताया कि शहर में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने तथा कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिला स्तरीय एलपीजी समिति का गठन कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार वर्तमान में मध्य-पूर्व में चल रहे लगातार संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम और आपूर्ति श्रृंखला पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में गैस सिलेंडरों की कमी और ऊंचे दामों पर कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए पुलिस और प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के तहत 15 मार्च  को केंद्रीय वृत्त कोटा शहर की पुलिस उप अधीक्षक Dr. Poonam के निर्देशन में थाना भीमगंजमंडी के थानाधिकारी Ramkishan Godara के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मॉडल टाउन खेड़ली फाटक क्षेत्र में सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने भगवान सिंह नरूका पुत्र नारायण सिंह नरूका निवासी मकान नंबर 24, मॉडल टाउन खेड़ली फाटक के घर की जांच की, जहां बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण मिला। मौके से Indane कंपनी के 24 खाली और 13 भरे हुए कुल 37 गैस सिलेंडर बरामद किए गए।

पुलिस ने मामले की सूचना तत्काल रसद विभाग को दी, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई रसद विभाग द्वारा की जा रही है।

कोटा शहर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में सहयोग करें और कहीं भी इस तरह की गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles