कोटा / राजकीय महाविद्यालय कोटा में गणित विभाग के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। जिसके अन्तर्गत वैदिक गणित के ऊपर व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसके मुख्यवक्ता वैदिक गणित विशेषज्ञ एवं प्रचारक श्रीरघुवीर सिंह सोलकी रहे जिन्होंने त्वरित गणना करने में वैदिक गणित के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में वैदिक गणित टेकनिक बहुत ही कारगर होती है। उन्होने वैदिक गणित सूत्रों” निखिलम् एव वन लेस देन प्रिवियस वन’ पर आधारित गणना के गुर भी सिखाए। प्राचार्या महोदया प्रो प्रतिमा श्रीवास्वत ने दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता बताई उन्होने बताया कि कैसे छात्र/छात्राओं को गणित विषय दिन प्रतिदिन के कार्य गणित से जुड़े हुए है। इस अवसर पर श्री बिगुल कुमार जैन सेवानिवृत उपमुख्य अभियंता ने पाई दिवस के महत्व को समझाते हुए अल्बर्ट आइन्स्टीन, स्टेफ़न होकीन्स को याद किया तथा पाई की वैल्यू 100 अंको तक लिखकर दिखाया | इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो आर पी सोमानी, प्रो बी बी जैमिनी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे । प्रोग्राम का संचालन प्रो मंजु शर्मा ने किया।
आयोजन में सभी वरिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित रहे






