Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

9 वर्षीय मोहम्मद उमैर रज़ा ने रखा पहला रोज़ा, परिवार और मोहल्ले में खुशी का माहौल

-भारत सिंह चौहान

कोटा/पाक रमज़ान माह के दौरान 9 वर्षीय मोहम्मद उमैर रज़ा ने अपना पहला रोज़ा रखकर परिवार और मोहल्ले में खुशी का माहौल बना दिया। कम उम्र में रोज़ा रखने की उमैर की लगन और उत्साह देखकर परिवार के सभी लोग ख़ुशी महसूस कर रहे हैं।

उमैर रज़ा ने सुबह सहरी के साथ रोज़े की शुरुआत की और पूरे दिन बड़े उत्साह और धैर्य के साथ रोज़ा रखा। शाम को इफ्तार के समय परिवार के साथ उन्होंने रोज़ा खोला। इस खास मौके पर घर में खुशियों का माहौल बना रहा और परिवार वालों ने उमैर को दुआएं दीं।

उमैर के पिता रमीज़ राजा ने बताया कि वह काफी समय से रोज़ा रखने की इच्छा जता रहा था। आखिरकार इस साल उसने अपना पहला रोज़ा रखा और पूरे दिन पूरी निष्ठा के साथ उसे निभाया। परिवार के लोगों ने उसकी हौसला-अफजाई करते हुए उसे इनाम भी दिया।

मोहल्ले के लोगों ने भी उमैर को पहले रोज़े की मुबारकबाद दी और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआ की। रमज़ान के इस पवित्र महीने में छोटे बच्चों का रोज़ा रखना परिवारों के लिए खास खुशी और गर्व का पल माना जाता है।

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles