Tuesday, April 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में होगा जंगी प्रदर्शन-आगामी 18 मार्च को आमजन के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता उतरेगा सड़कों पर 

कोटा : कोटा देश में बढ़ती महंगाई, गैस की कीमतो, शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आगामी 18 मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन के साथ सड़कों पर उतरेगा। यह घोषणा आज नयापुरा स्थित कार्यालय पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने की। गुंजल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में गैस की किल्लत व बढ़ते दामों, बढ़ती महंगाई व शहर में बढ़ रहे अपराधों को लेकर आमजन में गुस्सा है । गुंजल ने कहा देश में हर तबके का नागरिक परेशान है उन्होंने कहा कि आपात परिस्थितियों में पूरा देश एकजुट है लेकिन एक और सरकार में बैठे जिम्मेदार नुमाइंदे कह रहे हैं कि गैस व पेट्रोल की कोई कमी नहीं है वहीं दूसरी और गैस के लिए देशभर में लग रही लंबी-लंबी कतारे कुछ और ही बयां कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में जब 5 रुपए भी सिलेंडर पर बढ़ा दिए जाते थे तो भाजपा के नेता धरने प्रदर्शन करने लग जाते थे वहीं भाजपा ने डबल इंजन सरकार के चलते एक साथ सिलेंडर पर 60 रुपए बढ़कर आमजन की कमर तोड़ दी है। गुंजल ने कहा कि केंद्र सरकार के कुप्रबंधन के कारण पूर्व में भी कई बार पूरे देश को लाइनों में लगना पड़ा है और आज भी देश लाइनों में लग रहा है और सरकार बेखबर है, लोगो को राहत दिलाने ले लिए सरकार के पास कोई योजना भी नजर नहीं आ रही हैं।

शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बोले गुंजल

प्रहलाद गुंजल ने कहा कि प्रदेश व शहर की कानून व्यवस्था किसी से छिपी हुई नहीं है शहर में चाकूबाजी व हत्याएं आम बात हो रही हैं उन्होंने कहा कि हमने पूर्व में भी कहा था कि जब सरकार में जुड़े लोग, पुलिस व गुंडे एक साथ बैठेंगे और योजनाएं बनाएंगे तो कानून व्यवस्था का यही हाल होना है।उन्होंने कहा कि जब गुंडे शराब पीकर सरेआम थानों में गाली गलौच करेंगे और पुलिस उन्हें समझती हुई दिखेगी, इसी दोगले रवैय्ये के चलते शहर की कानून व्यवस्था बिगड़ रही है । गुंजल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आमजन से भी इस डबल इंजन सरकार को कुंभकरणीय नींद से जगाने के लिए सड़कों पर उतरने का आव्हान किया।

18 मार्च को रैली के रूप में जायेंगे कलेक्ट्री

प्रहलाद गुंजल ने बताया कि 18 मार्च बुधवार को प्रातः 10:00 बजे कार्यकर्ता नयापुरा कार्यालय पर इकट्ठा होकर रैली के रूप में कलेक्ट्री तक जायेंगे जहां रैली सभा में परिवर्तित होगी।

इससे पहले बैठक को कांग्रेस नेताओं, पूर्व पार्षदों, जिला पदाधिकारीयो ने संबोधित किया। बैठक का संचालन हेमंत चतुर्वेदी ने किया व धन्यवाद बृजेश शर्मा नीटू ने दिया। बैठक में ओबीसी संभागीय अध्यक्ष अशोक नागर, जिला अध्यक्ष दीपक नामदेव, देहात अध्यक्ष टीकम सुमन, जिला महामंत्री विपिन बरथुनियां, राजू पहाड़िया, हिमांशु शर्मा, प्रशांत सक्सेना, अजयभान सिंह शक्तावत, पूर्व सेवादल अध्यक्ष मनोज दुबे, पूर्व अध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी, मंजू चौधरी, प्रमोद त्रिपाठी, शिक्षक नेता ईश्वर सिंह, देहात जिला महामंत्री हेमंत झाला, पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता,आसिफ मिर्जा, इरफान घोसी, शीतल मीणा, मो इसरार, डिंपल प्रजापति, सोनू अब्बासी, अशोक गौतम, बलविंदर सिंह बिल्लू, धनराज चेची, सोनू भील, दुष्यंत सिंह तोषी, शार्लेट शामू, डॉक्टर हीरालाल मीणा, गोपाल महेश्वरी, धर्मा गौचर, सार्थक शर्मा, रेनू नरवाला, राधा सोनी, बुलबुल पंवार, बीटा स्वामी, विनोद शर्मा, सत्य प्रकाश लोधा, सुलतानपुर मंडल अध्यक्ष महेंद्र गुर्जर, धन्नालाल मेघवाल, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles