Wednesday, April 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शहर को स्वच्छ बनाना सामूहिक उत्तरदायित्व -स्वच्छ सर्वेक्षण में कोटा को अग्रणी बनाने के लिए एकजुट हों कोटावासी

कोटा। राजस्थान दिवस समारोह के अन्तर्गत शनिवार से कोटा में स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ हुआ। अग्रसेन चौराहे पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में अतिथियों ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाना हमारा सामूहिक उत्तरदायित्व है। कोटावासी यदि एकजुट होकर प्रयास करें तो स्वच्छ सर्वेक्षण में हम कोटा को अग्रणी बना सकते हैं।

संभागीय आयुक्त तथा नगर निगम कोटा के प्रशासक अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि कोटा में सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए कई नवाचार किए जा रहे हैं। शिकायत मिलने पर निगम द्वारा दो घंटे के भीतर सफाई भी करवा दी जाती है। हमारे स्वच्छता सैनिक शहर को स्वच्छ एवं साफ रखने के समग्र प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जब तक जनभागीदारी नहीं होगी, हम कोटा को इंदौर-सूरत की तरह साफ बनाने का लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकते।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि शैक्षणिक नगरी के साथ कोटा अब पर्यटन नगरी बनने की ओर अग्रसर है। निकट भविष्य में कोटा में पर्यटकों की संख्या में एक तीव्र वृद्धि नजर आएगी। पर्यटकों की दृष्टि में कोटा के सफर को सुखद और यादगार बनाने के लिए आवश्यक है कि कोटा शहर साफ और स्वच्छ नजर आए। राजस्थान दिवस समारोह एक अवसर है जब हम इस दिशा में व्यापक जनजागरूकता उत्पन्न करते हुए शहर को साफ बनाने में जनभागीदारी भी सुनिश्चित करें।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष लव शर्मा ने कहा कि निगम के स्वच्छता सैनिक हर परिस्थिति में शहर को साफ करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देते हैं। कोरोना जैसी कठिन परिस्थिति में भी यह स्वच्छता सैनिक शहर और शहरवासियों के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन में पीछे नहीं रहे।

आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने कहा कि स्वच्छता सप्ताह के अगले सात दिवस तक प्रत्येक सेक्टर कार्यालय पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन स्वच्छता से जुड़ी हुई अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी, जिसमें जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। शहर के सभी सार्वजनिक मूत्रालयों में सुधार का कार्य अगले 10 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने आमजन से भी स्वच्छता के प्रयासों में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रितेश चित्तौड़ा एवं जिला उपाध्यक्ष सतीश चौधरी सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

सामूहिक रूप से किया श्रमदान

स्वच्छता सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, नगर निगम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष लव शर्मा, आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा, उपायुक्त भावना सिंह सहित निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रबुद्धजन और आमजन ने सामूहिक रूप से श्रमदान किया। हाथ में झाडू लेकर सबने न सिर्फ सड़क को साफ किया बल्कि कचरे को उठाकर कचरापात्र में भी डाला। इस दौरान सबने स्वच्छता शपथ भी ग्रहण कि जिसमें स्वयं नियमित श्रमदान करने तथा अपने सम्पर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को श्रमदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles