कोटा/श्री दिगंबर जैन महा समिति महिला संभाग कोटा द्वारा आज चंद्रोदय अतिथि क्षेत्र चांदखेड़ी में असीम कालीन भक्तामर जी विधान करने का सौभाग्य प्राप्त किया ।संस्था के अध्यक्ष की मधु शाह ने बताया कि 55 सदस्यों के साथ सुबह 6:00 बजे नीरज रेखा जैसवाल छावनी ने मंगल ध्वज दिखाकर पूरी टीम को चंद्रोदय अतिशेष क्षेत्र के लिए रवाना किया।मंत्री रेखा गोधा उपाध्यक्ष रजनी जैन ,कोषाध्यक्ष आशा श्रीमाल ने बताया कि बहुत ही भक्ति भाव उत्साह से अभिषेक शांति धारा एवं भक्तामर जी विधान का आनंद लिया चंद्रोदय अतिशेष क्षेत्र पर बहुत ही शानदार व्यवस्था कमेटी का बहुत अच्छा सहयोग एवं स्वस्छ सुव्यवस्थित भोजनशाला का सभी ने सरहाना की चंद्रोदय अतिशेष क्षेत्र के अध्य्क्ष हुकुम काका एवम कर्मठ कमेटी , एवम चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र के उत्तरोत्तर विकास के लिए मधु शाह ने अध्यक्ष हुकुम काका का एवं पूरी कमेटी की सराहना की
पुण्योदय अतिशेष क्षेत्र के अध्यक्ष जम्बू सर्राफ एवं सुधासागर बालिका छात्रावास की अध्य्क्ष रानी सर्राफ ने महासमिति महिला सम्भाग कोटा द्वारा समय समय पर किए गए धार्मिक सामाजिक एवं सेवा संबंधी कार्य की सराहना की एवं कहा कि महिलाएं जब बढ़-चढ़कर समाज के लिए कार्य करती है तो समाज को एक नई दिशा मिलती है ।भक्तामर विधान में सुशीला पाटनी उषा अजमेरा , टीना जैन साधना जैन अंतिमा, सुशीला लुहाडिया, इंद्रा जैन हेमलता सरार्फ ,शकुंतला जैन सुमन सर्राफ मैना ,साधना, शशि जुली , सोनिया जैन , बबीता, सुनीता खटोड़, लक्ष्मी, गुणमाला, रेणु जैसवाल, वंदना शांति जैन, ऊषा , आशा दीदी
रानी आदि 55 सदस्यों ने आज के विधान दर्शन, आरती, का पुण्य अर्जन किया एवं आचार्य विद्यासागर जी के शिष्य निष्प्रह सागर जी निष्पक्ष सागर जी के दर्शन का लाभ प्राप्त किया ।






