Saturday, August 22, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राजस्थान दिवस पर 15 से 19 मार्च तक ओडीओपी मेला/प्रदर्शनी आयोजित

-अखिल नामा

बारां। राजस्थान दिवस-2026 के अवसर पर जिले में ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक रविन्द्र वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार 15 मार्च से 19 मार्च  तक ओडीओपी मेला/प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मेले का उद्घाटन समारोह 15 मार्च  को दोपहर 12 बजे नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित नगर परिषद सार्वजनिक धर्मशाला में किया जाएगा। मेले में जिले के ओडीओपी उत्पादों के साथ-साथ विभिन्न स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

वर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य जिले के कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन के लिए एक मंच उपलब्ध कराना तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है। इससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा और कारीगरों तथा उद्यमियों को नए बाजार उपलब्ध हो सकेंगे।

इस प्रदर्शनी में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अलावा वन विभाग, कृषि विभाग, राजीविका, रूडसेटी, अग्रणी जिला प्रबंधक तथा सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बारां सहित विभिन्न विभाग और संस्थाएं भी भाग लेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles