कोटा के दादाबाड़ी स्थित चिल्ड्रन टीटी कॉलेज परिसर में एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (एएमपी) कोटा एवं डॉ ज़ाकिर हुसैन एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी कोटा के संयुक्त तत्वावधान में रोज़गार मेले का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी रिज़वानुद्दीन अंसारी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जनाब जुबेर अहमद क़ाज़ी ए शहर ने की। मुख्य अतिथियों में एएमपी संभाग क्लस्टर हेड इंजीनियर सिराज अहमद अंसारी, चैप्टर हेड कोटा क़मरूज़्ज़मान खान, डॉ ज़ाकिर हुसैन सोसाइटी के अध्यक्ष हकीम बख्श, सेक्रेटरी मोहम्मद रफीक कुरेशी, चिल्ड्रन स्कूल के चेयरमैन शफी खान, टीटी कॉलेज के डायरेक्टर सीए इस्लाम खान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
रोज़गार मेले में 15 प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें इंश्योरेंस हब, येलसा टेक प्राइवेट लिमिटेड, रीफा ग्रुप, एयरटेल, पुखराज हेल्थकेयर, जो बॉक्स प्राइवेट लिमिटेड, सुज़लोन, सर्वोदय स्माल लाइफ, ब्लिंकिट, टाटा मोटर्स, आधुनिक सुज़ुकी, एयू फाउंडेशन, एलबीएस ग्रुप एवं आरसीएस प्लेसमेंट्स प्रमुख रहीं।
मेले में करीब 200 अभ्यर्थियों ने अपने रिज्यूमे प्रस्तुत किए, जिनमें से 90 उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा गया।
कार्यक्रम में सहयोग करने वाले समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में एएमपी चैप्टर हेड क़मरूज़्ज़मान खान ने सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों, आयोजकों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।






