Wednesday, April 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: बकाया यूडी टैक्स पर आकाश मॉल सहित कई दुकानें सीज

कोटा शहर में लंबे समय से पेंडिंग चल रहे नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) को लेकर नगर निगम ने बुधवार सुबह सख्त कदम उठाया। नगर निगम के राजस्व विभाग की टीम ने एरोड्रम सर्किल स्थित आकाश मॉल, धान मंडी क्षेत्र और मोटर मार्केट में कई दुकानों को सीज कर दिया।

जानकारी के अनुसार, इन प्रतिष्ठानों पर वर्ष 2007 से लाखों रुपये का यूडी टैक्स बकाया था। निगम द्वारा कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद टैक्स जमा नहीं कराया गया, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारियों ने आकाश मॉल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर नोटिस चिपका दिया। इससे मॉल में संचालित प्राइवेट ऑफिस, शोरूम और बैंक पूरी तरह बंद हो गए। सुबह करीब 10 बजे कर्मचारी मॉल के बाहर खड़े होकर खुलने का इंतजार करते नजर आए।

अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वहां का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। व्यापारियों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि बकाया टैक्स जमा नहीं करने वाले अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी आगे इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। निगम का उद्देश्य राजस्व वसूली को मजबूत करना और लंबित करों की वसूली सुनिश्चित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles