Wednesday, April 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

आनंद अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विदाई समारोह संपन्न

कोटा/एक प्रेस विज्ञप्ति में आनंद अकादमी स्कूल के निदेशक आकाश भार्गव ने बताया कि स्वर्गीय आनंद प्रकाश भार्गव की स्मृति में 1982 में स्थापित आनंद अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भीमगंज मंडी थाने के पीछे कोटा जंक्शन मैं आज विदाई समारोह भव्यता के साथ मनाया गया।

व्यवस्थापक प्रदीप भार्गव ने बताया कि सभी विद्यार्थियों ने माता सरस्वती की पूजा अर्चना करके गुरुजनों को नमन करते हुए समारोह का आरंभ किया सभी विद्यार्थियों को और स्टाफ को देहदानी नेत्र दानी स्वर्गीय श्रीमती अमिता भार्गव स्मृति संस्थान की ओर से भोजन प्रसादी कराई गई व 12वीं कक्षा के समस्त विद्यार्थियों को मिनाली भार्गव ,विजयलक्ष्मी सारस्वत, निर्मला शर्मा ,मिथिलेश शर्मा ,कुमुद शर्मा ,तूलिका सारस्वत, लायशा भार्गव व अन्य गुरुजनों के द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए गए । यह जानकारी निर्देशक आकाश भार्गव ने दी ।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles