Monday, October 5, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

निर्यापक मुनि श्री योग सागर जी महाराज के विहार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:- जम्बू जैन सर्राफ

47 वर्षों बाद विशाल महा-मुनि संघ के कोटा की ओर बढ़ते चरण

कोटा, 6 फरवरी। 47 वर्षों (वर्ष 1979) के अंतराल के पश्चात विशाल महा-मुनि संघ के कोटा की ओर बढ़ते चरणों को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह का वातावरण है। इस सदी के महानतम आचार्य, परम पूज्य संत शिरोमणि श्रमणयुग शिरोमणि आचार्य भगवंत श्री विद्यासागर जी महाऋषिराज के परम शिष्य एवं पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के ज्येष्ठ निर्यापक, राष्ट्रीय संत, तपस्वी पूज्य मुनि श्री योग सागर जी महाराज ससंघ के विहार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।

श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन त्रिकाल चौबीसी पुण्योदय अतिशय क्षेत्र नसिया जी, दादाबाड़ी की संपूर्ण कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों ने श्री दिगम्बर जैन मंदिर, रानपुर में मुनि श्री योग सागर जी महाराज ससंघ के श्री चरणों में श्रीफल भेंट कर वंदन किया।

संस्था अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ ने बताया कि 47 वर्षों (वर्ष 1979) बाद — विशाल महा-मुनि संघ के कोटा की ओर बढ़ते चरण राष्ट्रीय संत, तपस्वी पूज्य निर्यापक मुनि श्री योग सागर जी महाराज के विहार मे श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा गुरुवर महाराज के प्रवेश को लेकर पूरे कोटा मे तैयारियां चल रही है व पूरा समाजजन गुरुदेव के आगमन को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं।

चाँदखेड़ी-केथुली के अध्यक्ष एवं पुण्योदय अतिशय क्षेत्र के निदेशक हुकम काका ने जानकारी दी कि चाँदखेड़ी-केथुली से विहार करते हुए मुनि श्री योग सागर जी महाराज के साथ मुनि श्री निरोगसागर जी महाराज, मुनि श्री निर्मोहसागर जी महाराज, मुनि श्री निरामयसागर जी महाराज, मुनि श्री निर्भीकसागर जी महाराज, पंच ऐलक महाराज एवं क्षुल्लक द्वय सहित विशाल महा-मुनि संघ कोटा की ओर बढ़ रहा है। इस ऐतिहासिक विहार को देखने हेतु न केवल राजस्थान बल्कि देशभर से श्रद्धालु कोटा पहुँच रहे हैं।

महामंत्री महेंद्र कासलीवाल ने बताया कि आज रात्रि विश्राम रानपुर में होगा तथा कल की आहारचर्या भी रानपुर में संपन्न होगी। दादाबाड़ी नसिया जी से श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन वाहन व्यवस्था की गई है।

उपाध्यक्ष शुभम शास्त्री, धर्मचंद धनोतिया, प्रशासनिक मंत्री अर्चना (रानी) एवं दुगेरिया सर्राफ ने बताया कि जगपुरा में निर्यापक मुनि 108 श्री योग सागर जी महाराज के श्री चरणों में श्रीफल भेंट कर दादाबाड़ी नसिया जी में अष्टानिका, सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं दीर्घकालीन प्रवास हेतु निवेदन किया गया।

सकल सरावगी समाज दादाबाड़ी के अध्यक्ष पारस सोगानी एवं महामंत्री महेंद्र गोधा ने बताया कि विशाल संघ के आगमन पर पूरे दादाबाड़ी क्षेत्र को तोरण द्वारों से सजाया जाएगा।

उपाध्यक्ष सुमित सेंकी, कोषाध्यक्ष मनीष मोहीवाल एवं निर्माण मंत्री सुनील मडिया ने बताया कि पुण्योदय तीर्थ नसिया जी दादाबाड़ी में व्यापक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

इस अवसर पर श्री सकल दिगम्बर जैन समाज समिति, कोटा के अध्यक्ष प्रकाश बज,व समस्त कार्यकारिणी एवं नसिया जी दादाबाड़ी कार्यकारिणी के सक्रिय कार्यकर्ता लोकेश पाटोदी, महिला मंडल की सदस्याएँ आशा श्रीमाल, कविता दुगेरिया, नेहा हरसौरा, गोरा बाई, हर्षा कोटिया, कमल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles