Wednesday, April 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

महाशिवरात्रि व माहे रमजान के उपलक्ष में समाजसेवियों ने किया श्रमदान

कोटा।महाशिवरात्रि और माहे रमजान के पावन अवसर पर नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं हाड़ौती के वरिष्ठ समाजसेवी आबिद खान के मार्गदर्शन में कोटा जिला अध्यक्ष नितिन गौतम के नेतृत्व में समाजसेवियों द्वारा विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रमदान किया गया। इस अभियान के तहत शिवपुरी धाम, थेगड़ा धाम, अदरशिला एवं बाबा जंगली शाह दरगाह सहित शहर प्रमुख के प्रमुख स्थलों पर साफ-सफाई की गई। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं और जायरीन की सुविधा के लिए व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया।

जिला अध्यक्ष नितिन गौतम ने बताया कि सफाई के दौरान बड़ी मात्रा में गुटखा, पान, तंबाकू, सिगरेट के पैकेट और थैलियां पाई गईं, जिन्हें एकत्र कर उचित तरीके से हटाया गया।

प्रदेश अध्यक्ष आबिद खान ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर थूकना और तंबाकू, गुटखा व सिगरेट जैसी हानिकारक वस्तुओं का उपयोग न केवल गंदगी फैलाती है, बल्कि बदबू और बीमारी का कारण भी बनता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से कोटा शहर के मंदिरों और दरगाहों की साफ-सफाई कर शहर की सुंदरता को बनाए रखने का प्रयास किया गया है, जिससे शहर की छवि और अधिक आकर्षक बन सके।

यह पहल आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles