Wednesday, April 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जश्ने रिदा-ए-फजीलत कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन, 7 फरवरी को होगा भव्य आयोजन

कोटा/शहर के साजीदेहड़ा स्थित दारुल उलूम फैजानुर्रसूल के तत्वावधान में आगामी शनिवार को रात 9 बजे से जश्ने रिदा-ए-फजीलत (किरात व हिफ्ज) का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को पोस्टर का विमोचन किया गया।

शनिवार को होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुफ्ती सगीर अहमद जोखनपुरी होंगे, जो अपने उद्बोधन से लोगों को मार्गदर्शन देंगे।

दारुल उलूम के संचालक मौलाना इदरीस रजा ने बताया कि 7 फरवरी को दोपहर 1 बजे से महिलाओं का विशेष जलसा आयोजित किया जाएगा, जिसमें साहिला अरारफी (अलवर) तकरीर करेंगी।

कार्यक्रम के दौरान कुल 24 बालक-बालिकाओं को आलिमा, कारी और हाफिज की डिग्री से सम्मानित किया जाएगा, जो धार्मिक शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों का प्रतीक होगा।

इसके साथ ही 7 फरवरी को सुबह 10 बजे खत्मे बुखारी शरीफ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें इलाहाबाद से पधारे मुफ्ती सलीम मिस्वाही अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर मौलाना इदरीस रजा, मौलाना अजहर आलम अशरफी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम की सफलता की कामना करते हुए आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles