Monday, October 5, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा से खाटूधाम के लिए विशाल निशान यात्रा रवाना, 40 भक्तों ने रामधाम आश्रम से किया शुभारंभ

-श्याम सुंदर शर्मा

कोटा। खाटूश्याम बाबा के जयकारों के बीच कोटा से खाटूधाम के लिए विशाल निशान यात्रा का शुभारंभ हो गया। यह निशान यात्रा रामधाम आश्रम से गोदावरी मंदिर के सामने से 40 श्याम भक्तों द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर प्रस्थान की गई।

निशान यात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्याम प्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत-अभिनंदन किया और निशान यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। पूरे वातावरण में बाबा श्याम के भजनों और जयघोषों से भक्तिमय माहौल बना रहा।

निशान यात्रा के संयोजक दिनेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा वर्ष 1995 से लगातार हर वर्ष निकाली जा रही है और इस वर्ष भी बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ यात्रा को रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि 6 फरवरी  को सुबह 7 बजे रामधाम आश्रम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा के दरबार में विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई खाटूधाम के लिए आगे बढ़ी।

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 9 फरवरी को निशान चढ़ाए जाएंगे, वहीं सवामणि का भोग भी बाबा को अर्पित किया जाएगा। इसके बाद 10 फरवरी को निशान यात्रा दल कोटा के लिए प्रस्थान करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles