Wednesday, April 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रामनगर पत्थर मंडी में 40 करोड़ की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया, केडीए की बड़ी कार्रवाई

-भारत सिंह चौहान ✍️

कोटा। कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) द्वारा ग्राम रामनगर पत्थर मंडी स्थित योजना क्षेत्र में अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। लगभग 35 भूखंडों एवं पार्क भूमि पर कच्चे-पक्के मकान और पत्थरकोट कर किए गए अतिक्रमण को गुरुवार को हटाया गया।

यह कार्रवाई उपायुक्त हर्षित वर्मा एवं उपाधीक्षक डॉ. पूनम चौहान के नेतृत्व में, उपलब्ध पुलिस जाप्ता एवं केडीए के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के सहयोग से की गई। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।

केडीए सचिव मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि स्टोन गण्डी विकास समिति द्वारा पिछले छह वर्षों से लगातार इस अतिक्रमण को हटाने के प्रयास किए जा रहे थे। समिति के प्रयासों पर संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण ने त्वरित कार्रवाई कर अतिक्रमण मुक्त कराया। हटाई गई भूमि की अनुमानित कीमत 40 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उपायुक्त हर्षित वर्मा, तहसीलदार हिम्मत सिंह एवं सुरेन्द्र शर्मा, भू-अभिलेख निरीक्षक हरीशचंद्र प्रजापति, अधिशासी अभियंता अंकित अग्रवाल, सहायक अभियंता राहुल जैन, कनिष्ठ अभियंता भरत भीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं थाना नांता, कुन्हाड़ी, नयापुरा, रेलवे कॉलोनी, भीमगंजमंडी व केडीए थाना पुलिस का जाप्ता मौजूद रहा।

केडीए आयुक्त ममता तिवारी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति प्राधिकरण की भूमि पर अवैध कब्जा किए हुए हैं, वे स्वयं कब्जा हटा लें, अन्यथा संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles