कोटा/राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के कुशल नेतृत्व में कोटा के वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज जी मेहता को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर कोटा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
राकेश जैन ने कहा कि यह नियुक्ति लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित समस्त केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के विश्वास और दूरदर्शिता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पंकज मेहता संगठन के समर्पित, अनुभवी एवं विचारशील नेता हैं, जिनकी कार्यशैली और वैचारिक प्रतिबद्धता से पार्टी को प्रदेश स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी।
जैन ने बताया कि कोटा शहर के लिए यह नियुक्ति विशेष रूप से गौरवपूर्ण है, क्योंकि इससे न केवल कोटा की आवाज प्रदेश स्तर पर और अधिक सशक्त होगी, बल्कि संगठनात्मक मजबूती भी मिलेगी। पंकज मेहता की सक्रिय भूमिका से भाजपा की नीतियों, विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि पंकज मेहता प्रदेश प्रवक्ता के रूप में पार्टी की विचारधारा को मजबूती से प्रस्तुत करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।






