Tuesday, October 6, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई, कश्मीर के 3 संदिग्ध हिरासत में

कोटा में सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए कश्मीर के रहने वाले तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए तीनों युवक जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे बारामुला में मदरसा निर्माण के लिए कोटा शहर की मुस्लिम बस्तियों में चंदा एकत्र करने का कार्य कर रहे थे। हालांकि, सुरक्षा कारणों से एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं और इनके दस्तावेजों व गतिविधियों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कोटा के मकबरा थाना क्षेत्र से दो कश्मीरी युवकों को सुरक्षा एजेंसियों द्वारा डिटेन किया जा चुका है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और शहर में बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। फिलहाल सभी संदिग्धों से अलग-अलग पहलुओं पर पूछताछ जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles